Kamla Herris india relation

जानिए कौन हैं कमला देवी हैरिस?

अमेरिका में इस साल नवंबर माह में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन में हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अमेरिका में होने वाले उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की Kamla Devi Herris भी मैदान में हैं।

ऐसा नहीं है कि Kamla Devi भारतीय मूल की है तो वो हमेशा भारतीय मूल के लोगों के लिए उनके हित की ही बात करती हैं। कमला हैरिस ने पूर्व में भी दिखाया है कि जब मुद्दों की बात होती है तो वह अपनी पार्टी की नीतियों से एक इंच भी टस से मस नहीं होती। एक बार तो वो भारतीय विदेश नीति नियामकों को फटकार भी लगा चुकी हैं। बीते साल ही जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया तो इसे उन्होंने ठीक नहीं बताया था।

Kamla Herris भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी मां श्यामा गोपालन हैरिस का जन्म चेन्नई में हुआ था और वह एक कैंसर शोधकर्ता थीं, जिनका 2009 में निधन हो गया और उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं, जो फिलहाल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। जब हैरिस और उनकी छोटी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।


कमला हैरिस 2 बार कैलीफोर्निया की अटार्नी जनरल रह चुकी है। Kamla Devi Herris को साउथ इंडियन खाना खास तौर पर पसंद है। उन्हें एक भारतीय मां की बेटी पर बेहद गर्व है और यही वजह है कि अपने राजनीतिक कैरियर के हर भाषण में वो अपनी मां श्यामला गोपालन का जिक्र करना नहीं भूलती। वह अपनी नाना-नानी (मां के परिवार) के भी काफी करीब रही हैं। वो तकरीबन हर वर्ष छुट्टियों में कमला व उनकी छोटी बहन माया हैरिस तमिलनाडु अपने ननिहाल आया करती थी। यही वजह है कि वो लगातार हिंदू मंदिरों में जाती रही हैं।


कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं। हैरिस ने साल 2017 में कैलिफोर्निया से संयुक्त राज्य सीनेटर के रूप में शपथ ली थीं। वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं। उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी, इंटेलिजेंस पर सेलेक्ट कमेटी, ज्यूडिशियरी कमेटी और बजट कमेटी में भी काम किया।

उपराष्ट्रपति पद का टिकट पाने वालीं Kamla Herris पहली एशियाई-अमेरिकी हैं। वह डेमोक्रेट गेराल्डाइन फेरारो और रिपब्लिकन सारा पॉलिन के बाद एक प्रमुख पार्टी की पहली अफ्रीकी अमेरिकी और उस पद के लिए उम्मीदवारी करने वाली तीसरी महिला भी हैं। हालांकि पिछले साल तक कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस में थीं मगर समर्थन नहीं मिल पाने की वजह से इस रेस से बाहर हो गई थीं।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई अश्वेत महिला American में किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं। यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली American की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी। वह American के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। हैरिस पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना आइडियल बताती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1