प्‍योंगयांग और सियोल के बीच तनाव चरम पर, उत्‍तर कोरिया नेता किम जोंग की बहन ने कहा- दंड देंगे

उत्तर कोरिया (NORTH KOREA) के नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने कहा कि हम दक्षिण कोरिया (SOUTH KOREA)को उसके वादा खिलाफी का दंड जरूर देंगे। किम यो-जोंग के इस बयान के बाद उत्‍तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। किम की बहन ने कहा है कि सियोल ने उनके देश के साथ विश्‍वासघात किया है। इसके लिए कम्‍युनिस्‍ट देश उसके खिलाफ जल्‍द बड़ी कार्रवाई करेंगे। दिलचस्‍प बात यह है कि अभी तक किम जोंग उन का कोई बयान आया ही नहीं है। इस बार दक्षिण कोरिया के खिलाफ बागडोर उसकी बहन ने थाम रखा है। बता दें कि किम यो-जोंग उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन और उनकी प्रमुख सलाहाकार भी है।

दक्षिण कोरिया के कुछ प्रदर्शनकारी उत्‍तरी कोरिया के सीमा पर बड़े संख्‍या में गुब्‍बारे उड़ाते हैं। इस पर उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के खिलाफ संदेश ल‍िखे होते हैं। प्राय: गुब्‍बारे के जरिए प्रदर्शनकारी उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और मानवाधिकार की निंदा संदेश भेजते हैं। उत्‍तर कोरिया को इन गुब्‍बारों पर सख्‍त ऐतराज है। इसी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। उत्‍तर कोरिया के खिलाफ लिखे संदेशों वाले गुब्बारे तनाशाह किम जोंग उन की बहन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सैन्‍य कार्रवाई की धमकी दी है।

बॉर्डर पर संदेशों वाले गुब्बारे को लेकर किम यो जोंग ने इस उत्‍तर कोरिया के खिलाफ प्रोपेगैंडा कहा था और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दे चुकीं हैं। उन्‍होंने कहा कि यदि सीमा पर दक्षिण कोरिया अपने प्रदर्शनकारियों को रोकने में नाकाम रहा तो उसका जल्‍द ही अंजाम भुगतना होगा। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने पिछले दिनों इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।

उत्‍तर कोरिया ने अपने प्रबल प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के साथ सभी तरह के सैन्य और राजनीतिक संबंधों को खत्म करने का ऐलान किया था। उत्‍तर कोरिया ने कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के साथ सभी संचार माध्‍यमों को खत्‍म कर देगा। उत्‍तर कोरिया की सेंट्रल न्‍यूज एजेंसी ने कहा था कि दोनों देशों के बीच संपर्कों के सभी माध्‍यम को काट देगा। बता दें कि उत्तर कोरिया ने सीमा पर उसके खिलाफ पर्चे भेजने से दक्षिण कोरिया से उससे सैन्य और राजनीतिक संपर्कों को खत्म करने का फैसला लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1