Congress spokesperson Khushboo Sundar

राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, नेताओं पर लगाए आरोप

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi को इसे लेकर एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खुशबू ने बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘पार्टी के अंदर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है।


उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि मैंने लंबे समय तक सोच विचार करने के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के लिए राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया है। Khushboo Sundar जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं।


बता दें कि राजनीति में आने से पहले Khushboo Sundar दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। साल 2014 में उन्होंने Congress पार्टी ज्वाइन की थी और उससे पहले 2010 में Khushboo Sundar ने द्रमुक पार्टी का दामन थामा था। उस समय पार्टी तमिलनाडु की सत्ता में थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1