grid failure in Mumbai

मायानगरी मुंबई में ग्रिड फेल होने से कई इलाकों बत्ती गुल,जो जहां था वहीं फंस गया

मुंबई में ग्रिड फेल होने के कारण पावर कट हो गया है। शहर के बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई है। Mumbai में काफी लंबे वक्त के बाद इस तरह बिजली भागी है, जिसका असर अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ रहा है। Grid Fail होने के कारण मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी असर पड़ा है, कई जगह लोकल ट्रेन रुक गई हैं।

सेंट्रल रेलवे की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि ग्रिड फेलियर के कारण मुंबई लोकल ट्रेन नहीं चल रही है, जैसे ही कोई अपडेट होगा तो साझा किया जाएगा। हालांकि, दोपहर करीब 12 बजे सेंट्रल रेलवे के स्टेशन पर बिजली वापस लौटी और अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जानकारी दी जाने लगी।

अचानक Grid Fail होने के कारण कई जगह ट्रेन बीच में ही रुक गई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन सर्विस सुबह 10.05 बजे से ही रुकी हुई है।


मुंबई के बड़े हिस्से पर ट्रैफिक सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है। साथ ही कई जगह लगे CCTV कैमरे, ट्रैफिक सिग्नल में अवरोध पैदा हुआ है। इसके अलावा कई सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में लोगों के द्वारा लिफ्ट थमने की शिकायत की जा रही है।

मुंबई में बिजली संकट तब आया, जब दफ्तर से लौटने और जाने का समय है। ऐसे में लोकल ट्रेन थमने से काफी लोगों पर असर पड़ रहा है। ट्रैफिक सिस्टम काम ना करने के कारण कई जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि यातायात चलता रहे।


मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी BEST ने इस पावर कट के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने बयान में कहा है कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्से में Power Cut हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1