केरल की सत्ता किसके हाथ? कांग्रेस में इन 3 नामों पर तेज हुई चर्चा

केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही अटकलों के बीच शुक्रवार को पार्टी पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को सौंप दी। सूत्रों के अनुसार, यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे दी गई। रिपोर्ट तैयार करने से पहले पर्यवेक्षकों ने राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों से बैठक और व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी राय जानी।

केसी वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा समर्थन
सूत्रों के माने तो, केरल कांग्रेस में K. C. Venugopal को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिलता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 40 से 43 विधायक उनके पक्ष में हैं, जिससे वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला अभी बाकी है क्योंकि वे Rahul Gandhi के करीबी माने जाते हैं और इसी वजह से उनके नाम को लेकर पार्टी में चर्चा तेज है।

CM पद के लिए अन्य विकल्पों पर भी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, अगर K. C. Venugopal के नाम पर सहमति नहीं बनती है। Ramesh Chennithala को मुख्यमंत्री पद के प्रमुख विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें 20 से अधिक विधायकों का समर्थन हासिल है। वहीं, V. D. Satheesan को कांग्रेस के साथ-साथ UDF के सहयोगी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। सहयोगी दलों का मानना है कि विपक्ष के नेता के रूप में सतीशन ने जमीनी स्तर पर प्रभावी काम किया है और मुख्यमंत्री पद के लिए किसी विधायक को ही चुना जाना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1