केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी KVS में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दे KVS में एडमीशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। देशभर में कुल 1202 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिसमें हर साल करीब 1 लाख सीटों पर एडमिशन होते हैं।
केंद्रीय विद्यालय की तरफ से साल 2020-21 के सत्र के लिए एडमीशन की प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। KVS की ओर से आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एडमीशन की सारी डीटेल्स आप देख सकते हैं। इसके अलावा KVS ने इसे लेकर जो नोटिस जारी किया है उसके मुताबिक इस साल KVS में एडमीशन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव और सुधार किए जा रहे हैं, इसलिये बदलाव किए जाने के बाद ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।वहीं ये भी जानकारी दी गई कि 2020-21 के सत्र के लिए एडमीशन की प्रक्रिया की तारीख का ऐलान भी केंद्रीय विद्यालय की ओर से जल्द से जल्द किया जाएगा। आपको बता दें कि हर साल केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 9 और कक्षा 11 में एडमिशन होता है। जिसके लिए अलग-अलग कक्षाओं के लिए योग्यताओं और उम्र सीमा भी अलग-अलग होती है। इसके साथ ही एजमिशन टेस्ट की प्रक्रिया भी ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनो तरीके से होती है।