delhi mcd elections

यूपी समेत इन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि वह आने वाले समय में 6 राज्‍यों में होने वाले चुनावों में हिस्‍सा लेगी। ये राज्‍य हैं यूपी, उत्‍तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात। यह ऐलान दिल्‍ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्‍ली में किया।

दिल्‍ली में आयोजित आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप अगले दो वर्षों में इन छह राज्‍यों में चुनाव लड़ेगी। इससे पहले केजरीवाल ने दिसंबर में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हिस्सा लेगी।

इस मौके पर किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा, ’26 जनवरी को जो कुछ हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण थी। जो भी इसके लिए असल में जिम्मेदार है, उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

लेकिन उस दिन हिंसा हुई, इस वजह से किसानों के मुद्दे खत्म नहीं हुए है। आंदोलन कैसे खत्म हो गया। किसानों की समस्या तो आज भी है। जिस देश का किसान दुखी है, वो देश खुश नहीं हो सकता। किसानों का साथ देने जाओं तो गैर राजनीतिक व्यक्ति बनकर जाना।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1