रमजान माह में रोजा रखें, अल्लाह की इबादत करें…लेकिन घर से बाहर न निकलें- फरंगी महली

मुसलमानों का मुकद्दस महीना रमजान शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अनुमान के मुताबिक 25 अप्रैल से शुरू हो रहा रमजान का महीना इस बार Corona महामारी से उपजी दुश्वारियों के बीच ही बीतना तय है। पवित्र रमजान में मुस्लिम भाई पूरे दिन रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। जगह-जगह तरावी पढ़ी जाती है। मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन इस बार Lockdown के चलते ऐसा होना संभव नहीं है।

रमजान को देखते हुए सोमवार को इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने पूरे समाज के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि हर मुस्लिम रोजा जरूर रखे। लेकिन Lockdown का पालन करें और महामारी से बचकर रहें। मस्जिदों में जाने से बचें। साथ ही इफ्तारी और इफ्तार पार्टी का पैसा गरीबों की मदद में लगाए। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा की 24 अप्रैल को रमजान का चांद देखा जाएगा 24 को हुआ। चांद तो उसी दिन से तराबी होगी। शुरू और 25 अप्रैल को पहला रोजा होगा पहली बार ऐसा हो रहा है, कि रमजान का महीना ऐसे हालात में आ रहा है।

लेहाजा पूरे मुल्क में रमजान में Lockdown होगा। लोग मस्जिद में आजादी से नमाज पढ़ने नही जा सकेंगे। सभी लोग Lockdown के रूल्स का पालन करें। हर मुसलमान रोज जरूर रखे, जो लोग मस्जिद में रहते है। सिर्फ वही मस्जिद में रहे , 4-5 लोग से ज्यादा लोग मस्जिद में नही रहेंगे और वहीं लोग मस्जिद में तरावी पढ़े बाकी लोग अपने घर पर तरावी अदा करें। जिसको जितना कुरान याद है उतना ही रोज पढें अफ्तारी को गरीबों में बांटा जाए, अफ्तार पार्टी का पैसा भी गरीबो को दिया जाए। अफ्तार के वक़्त सभी लोग दुआ करें कि हमारे मुल्क और पूरी दुनिया से अल्लाह इस Corona का खात्म कर दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1