कानपुर कांड : शहीद CO को जिस बात का था डर…गुरुवार की रात वही घटित हो गया…

चौबेपुर SO व विकास दुबे के ’घनिष्ठ संबंधों’ से वाकिफ थे शहीद CO देवेन्द्र मिश्र
CO बिल्हौर ने मार्च 2020 में एक चिट्ठी लिखकर SSP को किया था आगाह


लखनऊ- कानपुर नगर की चौबेपुर थाना पुलिस दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के इशारों पर नाचती थी। छोटे-मोटे अपराधों में तो स्थानीय पुलिस विकास दुबे के खिलाफ शिकायत ही नहीं सुनती थी। गंभीर अपराधों में भी उसे बचाने का पूरा प्रयास किया जाता था। बीते गुरुवार को अपने 7 अन्य साथियों के साथ जान गंवाने वाले CO बिल्हौर को चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और विकास दुबे के बीच घनिष्ठ संबंधों की जानकारी पहले से ही थी। मार्च 2020 में CO देवेन्द्र मिश्र ने इस संबंध में तत्कालीन कानपुर SSP को एक पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने चौबेपुर SO के खिलाफ कार्रवाई को कहा था। CO बिल्हौर की यह चिट्ठी अब वायरल हो रही है।

शहीद CO बिल्हौर ने एसएसपी को लिखे पत्र में बताया था कि 13 मार्च 2020 को चौबेपुर थाना में विकास दुबे व उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कई जनपदों में आतंक का पर्याय बने विकास दुबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए मैंने खुद SO विनय तिवारी को निर्देशित किया था।

13 मार्च को दर्ज मुकदमें के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर मैंने 14 मार्च को विवेचक को तलब किया तो पता चला कि आरोपियों पर से गंभीर धाराएं हटाकर पुरानी रंजिश में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। विवेचक ने तत्कालीन चौबेपुर एसओ पर गंभीर अपराध की धारा हटाने को कहा था।

विनय तिवारी के खिलाफ की थी कार्रवाई की मांग
सीओ ने कहा था कि कुख्यात अपराधी के साथ सहानुभूति, उसे बचाना और उसके खिलाफ कार्रवाई न करना, एसओ विनय तिवारी की सत्यनिष्ठा और भूमिका पर सवाल उठाती है। शहीद सीओ ने SSP को बताया था कि मुझे जानकारी मिली है कि चौबेपुर एसओ और विकास दुबे के बीच काफी घनिष्ठ संबंध हैं। दोनों उठना-बैठना है। यदि चौबेपुर SO विनय तिवारी ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो गंभीर घटना सामने आ सकती है। शहीद CO ने इस मामले में तत्कालीन चौबेपुर SO के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था।

कुछ महीनों पहले CO बिल्हौर देवेन्द्र मिश्र को तब शायद इस बात का अंदाजा न रहा होगा कि SO विनय तिवारी और विकास दुबे की सांठ-गाठ में खुद उन्हें भी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

निलंबित हो चुका है चौबेपुर एसओ विनय तिवारी
8 पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद शक के दायरे में आए चौबेपुर SO विनय तिवारी को निलंबित किया जा चुका है। चैबेपुर पुलिस पर गुरुवार रात दबिश से पहले विकास दुबे को सूचित करने का संदेह है। STF और क्राइम ब्रांच लगातार विनय तिवारी सहित 8 पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है। अफसरों का स्पष्ट कहना है विकास दुबे को पुलिस के ऑपरेशन की जानकारी पहले ही हो गयी थी। जिससे उसने हमले की पूरी योजना और तैयारी की। पुलिस के इस गुप्त अभियान की जानकारी पुलिस के लोगों ने दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1