uttar pradesh

कानपुर : शिक्षा के नाम पर कलंक, कोचिंग में मासूमों से छेड़छाड़ करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद गंभीर और शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। समाज में शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन कानपुर में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। रक्षक ही भक्षक बन गया और शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर दिया। यह सनसनीखेज घटना कानपुर जिले के थाना पनकी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके के एक प्राइवेट स्कूल का प्रिंसिपल बच्चों को ट्यूशन और कोचिंग पढ़ाने का काम भी करता था। आरोप है कि कोचिंग पढ़ाने की आड़ में वह अपनी घिनौनी मानसिकता का शिकार मासूम बच्चियों को बनाता था। कोचिंग के दौरान यह आरोपी प्रिंसिपल छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और गंभीर छेड़छाड़ किया करता था।

बच्चियों ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को दी जानकारी
प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर जिन तीन छात्राओं ने आरोप लगाया है उनकी उम्र महज 10 साल से भी कम है। लगातार हो रही इन अश्लील हरकतों से डरी-सहमी तीनों मासूम बच्चियों ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और घर जाकर अपने परिजनों को प्रिंसिपल की इन गंदी हरकतों के बारे में बताया। बच्चियों की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आक्रोशित परिजनों ने बिना कोई देरी किए तुरंत थाना पनकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता और बच्चियों की उम्र को देखते हुए पनकी थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामला मासूम बच्चियों के शारीरिक शोषण से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तुरंत जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित एक्शन लेने के साथ पोक्सो एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट लिखने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसके अलावा उन्होंने इस मामले में आगे की वैधानिक जांच को शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छोटे बच्चों को कोचिंग या ट्यूशन भेजते समय अभिभावकों को कितना सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह बेहद जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों से लगातार संवाद बनाए रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1