संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ की महारैली में मंच पर पहुंचे फिल्मी सितारे

पटना मे कन्हैया कुमार की महारैली शुरू हो चुकी है। उनके साथ मंच पर फिल्मी सितारे भी होंगे। राजद ने महारैली से दूरी बना ली है जीतनराम मांझी होंगे साथ।

राजधानी पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में वामदल नेता और JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष Kanhaiya Kumar की संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली शुरू हो गई है। महारैली के लिए आयोजित मंच पर तुषार गांधी, मेधा पाटकर, आइशी घोष , अलका लांबा, कन्नन गोपीनाथन पहुंच गए हैं।

Kanhaiya की इस महारैली से एक तरफ राजद ने जहां दूरी बना रखी है, वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी महारैली में शामिल होंगे। सबसे खास बात है कि कन्हैया की इस महारैली में सामाजिक-राजनीतिक जगत की हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के कई कलाकार भी शामिल हो रहे हैं।

महारैली की शुरुआत आदिवासी नृत्य से हुई। उसके बाद इप्टा के कलाकारों ने जनगीत प्रस्तुत किया। जनगीत के बाद अररिया विधायक अबीदुर रहमान रैली को संबोधित कर रहे हैं। उसके बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और फिर रालोसपा नेता जितेंद्र नाथ ने संबोधित किया। रालोसपा नेता ने कहा कि गिरिराज सिंह भारत में पाकिस्तान के राजदूत हैं।

महारैली को संबोधित करते हुए माकपा नेता अवधेश कुमार ने कहा कि लड़ाई वैचारिक. देश में गोडसे की विचारधारा नहीं चलने देंगे। शाहीन बाग की महिलाएं आदर्श है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के CM ने केरल में सबसे पहले CAA के खिलाफ प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया। उन्होंने बिहार के CM नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि करना ही है तो पूरे मन से प्रस्ताव पारित करें।

माकपा नेता ने कहा कि हमसे हमारी नागरिकता का प्रमाण कोई नहीं मांग सकता? नहीं देंगे हम NPR के सवालों का जवाब? अब खत्म करो डिटेंसन केंद्र।

पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली Kanhaiya Kumar की इस महारैली को लेकर अहले सुबह से काफी संख्या में लोग गांधी मैदान की ओर कूच कर रहे हैं। Kanhaiya Kumar ने 30 जनवरी को अपनी जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत चंपारण जिले से की थी जिसका समापन आज की इस महारैली में हो रहा है। इस रैली में कांग्रेस के भी शामिल होने की खबर है क्योंकि Kanhaiya के प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान भी साथ रहे थे।

Kanhaiya की महारैली के आयोजकों के मुताबिक इसमें JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइसी घोष, बॉलीवुड की अदाकारा स्वरा भास्कर, प्रकाश राज, सुशांत सिंह के अलावा डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी शामिल होंगे।इसके अलावा कांग्रेस के विधायक शकील अहमद समेत चंद्रशेखर आजाद, योगेन्द्र यादव, अरुधंती राय, जिग्नेश मेवाणी के भी महारैली में आने की बात कही जा रही है।

इस महारैली को लेकर वामदल के नेता कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और इस रैली को लेकर वामदल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाना चाहता है। वैसे Kanhaiya की जन-गण-मन यात्रा में भी लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। कई जगहों पर Kanhaiya को विरोध प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा था। कहीं उन्हें काले झंडे दिखाए गए, कहीं उनके काफिले पर पथराव किया गया तो कहीं उनके मंच पर चप्पल उछाला गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1