WILL KANHAIYA JOIN INC

कांग्रेस JOIN करने की तैयारी में कन्हैया कुमार, CPI दफ्तर से AC भी निकाल ले गए

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। BJP से लेकर कांग्रेस (CONGRESS) राज्यों में फेरबदल कर रही है तो वहीं नेताओं का भी पाला बदलने का दौर शुरु हो गया है। अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव को देखते हुए ही BJP ने तो पूरा का पूरा विजय रूपाणी सरकार ही बदल दिया। अब कांग्रेस खेमे से खबर है। कहा जा रहा है कि गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी कांग्रेस का हाथ थामने के लिए तैयार है। 28 सितंबर को इसका ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी खबर है कि CPI नेता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

अब जानकारी मिल रही है कि जेएनयूएसयू (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कल कांग्रेस ज्वाइन कर सकते है। इसका सबूत तब मिला जब करीब डेढ़ से दो महीने पहले उन्होंने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में अपने कमरे में लगाए गए एसी भी निकालकर ले गए।

इसकी पुष्टि स्थानीय मीडिया से CPI प्रदेश (बिहार) सचिव रामनरेश पांडेय ने पुष्टि की है। ऐसे में तय हो गया है की वो कल कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि कन्हैया कुमार ने कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले CPI दफ्तर से AC भी निकाल लिए है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कन्हैया कुमार ने एसी ले जाने के लिए इजाजात भी मांगी। इसके बाद CPI ने कहा यह आपकी ही संपत्ति है। आप इसे ले जा सकते हैं। कन्हैया कुमार ने अपनी पार्टी के प्रमुख से कहा कि उन्होंने कहीं और कमरा ले लिया है, जहां वे इस एसी को लगाएंगे।

बता दे कि इसी महीने राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। ये भी कहा गया कि कन्हैया एक नहीं, बल्कि दो बार राहुल गांधी से मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों बैठकों में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। हालांकि, कन्हैया ने राहुल गांधी से किसी भी तरह की मुलाकात की बात को लगातार खारिज किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1