बटलर ने मचाया धमाल, 10 हजार व्हाइट-बॉल रन बनाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका ने 16 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में अपना खाता खोला। हालांकि, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के दौरान बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। बटलर ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन?
जोस बटलर ने वनडे क्रिकेट में 204 मैचों की 176 पारियों में 5678 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 30 अर्धशतक जड़े हैं। वह इंग्लैंड की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

टी20 इंटरनेशनल में बटलर इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 163 मैचों में 4384 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर बटलर के नाम अब 367 मैचों में 10062 व्हाइट-बॉल रन हो चुके हैं, जिसमें 13 शतक और 60 अर्धशतक शामिल हैं।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे का हाल
दूसरे वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बावजूद 9 विकेट पर 305 रन ही बना सकी और 16 रन से मुकाबला गंवा दिया। इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन ने 73, बेन डकेट ने 67, जोस बटलर ने 69 और विल जैक्स ने 52 रन की पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1