Jio Glass हुआ लॉन्च, स्मार्ट चश्मे से ही कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं AGM (वार्षिक आम बैठक) में रिलायंस जियो ने ‘जियो ग्लास’ लाने का एलान किया है। जियो ग्लास एक मिक्स्ड रियलिटी स्मार्ट ग्लास है जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। जियो ग्लास में वर्चुअल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लास को खासतौर पर होलोग्राम कंटेंट के लिए पेश किया गया है।

AGM में  जियो के नए एप जियोमीट के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि लॉन्चिंग के बाद बहुत कम समय में इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप को 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। जियोमीट एप एक क्लाउड आधारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म है जिसे एप और डेस्कटॉप दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

रिलायंस जियो हर साल AGM में नए प्रोडक्ट की घोषणा करता है। इस बार कंपनी ने जियो ग्लास पेश किया है। जियो ग्लास की मदद से वर्चुअल तौर पर 3D अवतार के जरिए बातचीत हो सकेगी। इवेंट के दौरान इसका डेमो भी दिखाया गया। जियो ग्लास के जरिए आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। 

बातचीत के दौरान आप ग्लास (चश्मे) में ही उस शख्स का 3D अवतार देख सकेंगे जिसे आपने कॉल किया है। खास बात यह है कि जियो ग्लास में 3D और 2D दोनों तकनीकों का सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लास का वजन महज 75 ग्राम है, जो कि इसका एक खास फीचर साबित हो सकता है। 

इसके साथ ही जियो ग्लास में स्मार्टफोन का कंटेंट भी एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए एक केबल का इस्तेमाल करना होगा। जियो ग्लास में 25 एप्स का सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लास का इस्तेमाल ई-क्लास में होलोग्राफिक्स कंटेंट के लिए भी किया जा सकेगा। हालांकि अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1