बाबा बैद्यनाथ की शरण में हेमंत सोरेन, बदलाव का मांगा आशीर्वाद

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 से पहले झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन राज्य में बदलाव यात्रा पर हैं। इस क्रम में सोरेन शनिवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जाकर बाबा बैद्यनाथ को मत्था टेका। गागर में जल लेकर जलाभिषेक किया। इसके बाद झारखंड में बदलाव का आशीर्वाद मांगा।

झारखंड की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 26 अगस्त को साहिबगंज के बरहेट से बदलाव यात्रा शुरू की। यात्रा के दाैरान वह झारखंड के सभी 24 जिलों में जनसभा करेंगे। शनिवार को वह देवघर में झामुमो की जनसभा में सम्मिलित हुए । बदलाव यात्रा के दाैरान सोरेन राज्य की रघुवर सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1