Coronavirus

झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोविड से निधन

झारखंड सरकार में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया है। मंत्री Corona संक्रमित थे। उनका रांची के मेदांता अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। हाजी हुसैन अंसारी झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। बताया गया है कि शुक्रवार की शाम इनकी Corona रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्‍हें उपचार के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी हुसैन 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार में अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री बने। वे चौथी बार मंत्री बने। उसके बाद कहा जा रहा था कि छोटा विभाग मिलने से वे प्रभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं और कार्यालय भी नहीं जा रहे हैं।

हाजी हुसैन अंसारी पृथक झारखंड आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे और जेल भी गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के विश्वासपात्र नेताओं में अंसारी की गिनती होती है। उनका जन्म दो मार्च 1948 को मधुपुर के पिपरा गांव में हुआ था। पिता का नाम हाजी पैगाम अंसारी और माता का नाम सलमा बीबी है। वर्ष 2000, 2009 एवं 2019 के विधानसभा चुनाव में भी मधुपुर से उन्‍होंने जीत हासिल की थी। 2014 में भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में वे मंत्री थे।


Corona के शुरुआती दौर में मंत्री हाजी हुसैन तब चर्चा में आए थे, जब नई दिल्ली के निजामुद्​दीन में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की सूची में उनके बेटे का नाम शामिल था। इसके बाद इसकी चर्चा पूरे झारखंड में होने लगी थी। उस समय नई दिल्ली ने झारखंड सरकार को जो सूची सौंपी थी, उसमें झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे मोहम्मद तनवीर का भी नाम शामिल था।


इधर, हाजी हुसैन क निधन पर झारखंड के मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है। CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूँ। हाजी साहब ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन की दुखद सूचना मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन झारखंड और मेरे लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुखद घटना ने दिल को झकझोर कर रख दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दे। ॐ शांति।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1