BIHAR ELECTION

बिहार का रण:महागठबंधन में हो गया सीटों का बंटवारा, जानिए किसको कितनी सीटें मिली

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। RJD 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका औपचारिक एलान कुछ देर में हो सकता है। महागठबंधन के नेताओं की कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। इसमें महागठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। RJD, कांग्रेस, CPI , सीपीएम और वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा हैं।

2015 के विधानसभा चुनाव में RJD 101, JDU 101 और कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। JDU तब महागठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन इस चुनाव में वो अपने पुराने साथी BJP के साथ है और NDA का अहम हिस्सा है। बिहार के CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA इस बार चुनाव लड़ रही है।

गौरतलब है कि राज्य में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनाव में RJD और कांग्रेस महागठबंधन का मुकाबला नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से है।

बता दें कि सीट बंटवारे पर महागठबंधन में सहमति नहीं बन पा रही थी। कांग्रेस अधिक सीटों की मांग पर अड़ी थी, जबकि RJD उतनी सीटें देने को तैयार नहीं थी। सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच दोनों तरफ से बयानों के तीर भी छोड़े जाने लगे थे। कांग्रेस ने तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल किया था तो जवाब में RJD की ओर से मोर्चा संभालते हुए प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कांग्रेस को भी चेतावनी दे दी थी।


मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि बिहार की जनता तेजस्वी की नाव पर सवार है। इस नाव में छेद करने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस खुद भी डूब जाएगी। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में यहां तक कहा था कि तेजस्वी को आंख दिखाने वालों को नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह कांग्रेस ही क्यों न हो। लेकिन अब सीटों के बंटवारे के साथ ही ये साफ हो गया है कि कांग्रेस की मांग को मान लिया गया है।

2015 में महागठबंधन को मिली थी 178 सीटों पर जीत

2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी जीत मिली थी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन 178 सीटों पर जीती थी। नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए थे। हालांकि चुनाव के दो साल बाद JDU महागठबंधन से अलग हो गई थी और BJP से हाथ मिला लिया था।

बिहार में तीन चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि बिहार में 3 चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1