Hathras victims Family

राहुल-प्रियंका से मिलकर भावुक हुआ परिवार, बताया आप बीती

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 सांसदों के साथ यूपी की Hathras पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्‍ली से निकल कर Hathras पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी और राहुल सहित 5 नेता सभी पीड़िता के घर पहुंच चुके हैं। यहां सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी कड़ी है। पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में बातचीत हो रही है। इधर, DND पर जाम लगा हुआ है। यूपी पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा कर वापस भेज रही है। हालांकि, कुछ कार्यकर्ता Hathras जाने पर अड़े हैं। DND प्‍लाइओवर पर यूपी पुलिस की भारी मौजूदगी है। कांग्रेसियों को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस क्रम में वहां काफी जाम लग गया है।


किन-किन नेताओं को मिली जाने की अनुमति


राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,अधीर रंजन चौधरी,गुलाम नबी आजाद,केसी वेणुगोपाल, इन 5 नेताओं के नाम तय किए गए हैं। ये सभी पांचों नेता हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलने जाएंगे। हालांकि अन्‍य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी साथ जाने देने की मांग कर रहे हैं।


डीएनडी पर राहुल और प्रियंका सहित सांसदों के काफिलों को यूपी पुलिस के द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी हंगामा करने लगे हैं। लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। एडिशनल सीपी लव कुमार भी कांग्रेस नेताओं से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि हंगामा-प्रदर्शन के कारण टोल प्‍लाजा से यमुना तक जाम लग गया है। मार्ग पर डायवर्जन करना पड़ा रहा है। लोग जाम से परेशान हो रहे हैं।


नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण पुलिस ने बॉर्डर को छावनी में तब्‍दील कर दिया है। DND पर भीषण जाम लग गया है। नोएडा जोन के एसीपी और रणविजय सिंह को राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को वापस भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। वह लगातार दोनों को समझ रहे हैं। बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है।


जाम में एक और एंबुलेंस फंस गई है। इससे पहले भी एक एंबुलेंस जाम में फंसी थी जिसे किसी तरह पुलिसवालों ने निकलवा कर भेज दिया था।


इसके मद्देनजर नोएडा पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके तहत DND पर ही नोएडा में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।
वहीं, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथरस जाने के सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में DND पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमा है। भीड़ इस कदर है कि कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं, काफी देर से मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1