झारखंड की 20 सीटों पर 63% वोटिंग, बहरागोड़ा में सर्वाधिक 75% मतदान

पुलिस फायरिंग और वोटरों के हिंसक झड़प के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर वोटिंग खत्‍म हो गई। 18 सीटों पर 3 बजे तक और 2 सीटें जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक पांच बजे तक 63 % मतदान दर्ज हुआ है। बहरागोड़ा में सर्वाधिक 75 % और गुमला के सिसई विधानसभा सीट पर 68.6 % मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुलिस फायरिंग और हंगामे वाली सिसई विधानसभा सीट के बूथ नंबर 36 पर मतदान के दौरान आक्रोशित वोटरों ने पोलिंग बूथ पर जमकर पथराव किया। इस दौरान गोलीबारी में एक युवक जिलानी अंसारी की मौत हाे गई। पथराव में कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। चुनाव आयोग ने बूथ नंबर 36 का मतदान रद कर दिया है। यहां अब पुनर्मतदान कराया जाएगा।झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 में से 18 सीटों पर मतदान 3बजे तक संपन्‍न हो चुका था। जबकि जमशेदपुर पूर्वी सीट और जमशेदपुर पश्‍चिमी सीट पर मतदान शाम पांच बजे तक चलता रहा।

मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रही, जहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान में मुख्यमंत्री एवं राज्य के कई मंत्रियों सहित कुल 260 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला होना है।

3 बजे तक कुल 59.27 प्रतिशत मतदान : बहरागोड़ा- 66.38% , घाटशिला-64.47%, पोटका- 61%, जुगसलाई – 59%, जमशेदपुर (पूर्वी) – 46.41%, जमशेदपुर (पश्चिमी) – 43.22%, सरायकेला- 56.77%, चाईबासा- 62.28%, मझगांव – 66.67%, जगन्नाथपुर- 60.99%, मनोहरपुर- 60.03%, चक्रधरपुर-62.72%, खरसावां- 60.12%, तमाड़- 67.83%, तोरपा- 59.11%, खूंटी-59.02%, मांडर- 61.14%, सिसई- 68.6% , सिमडेगा- 59.07% और कोलेबिरा- 56.5% मतदान हो चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1