झारखंड चुनाव: प्रियंका गांधी की पाकुड़ में चुनावी जनसभा आज

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। आपको बता दें प्रियंका गांधी की आज पाकुड़ के गुमानी बरहरवा में दोपहर 12.30 बजे जनसभा होगी। प्रियंका गांधी आज कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम के पक्ष में प्रचार करेंगी। झारखंड विधानसभा चुनाव में ये पहला मौका है, जब स्टार प्रचारक के तौर पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, भूपेश बघेल, शत्रुघ्न सिन्हा, सचिन पायलट, राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे स्टार प्रचारकों की कई चुनावी सभाएं हो चुकी हैं।

आपको बता दें पांचवें चरण में 20 दिसंबर को 16 विधानससभा सीटों पर मतदान होना है। पांचवे चरण में कुल 237 उम्मीदवारों का फैसला जनता तय करेगी, जिनमें 29 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1