झारखंड चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन की मिली 1435 शिकायतें, 74 FIR दर्ज

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होना है। ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक इसके उल्लंघन के 88 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एक नवंबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही तब से लेकर अब तक पूरे राज्य में आचार संहिता प्रभावी है। इस सिलसिले में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज होने वाली एफआईआर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और 28 नवम्बर तक 74  एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन की सबसे ज्यादा 12-12 प्राथमिकी पूर्वी सिंहभूम और पलामू जिले में दर्ज की गई है।

इसके अलावा धनबाद में 5, गढ़वा में 11, गिरिडीह में 7, रांची में 2, बोकारो में 5, सरायकेला-खरसावां में 1, जामताड़ा में 1, सिमडेगा में 1 और लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 1, गुमला में 1, कोडरमा में 1, साहेबगंज में 2, गोड्डा में 2, रामगढ़ में 7 और चतरा में 1 एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही सी-विजिल ऐप पर आचार संहिता उल्लघंन की 1435 शिकायतें मिल चुकी हैं। इसमें बोकारो में 56, चतरा में 45, देवघर में 25, धनबाद में 138, दुमका में 74, पूर्वी सिंहभूम में 90, गढ़वा में 88, गिरिडीह में 39 शिकायतें मिली हैं। वहीं, गोड्डा में 29, गुमला में 41, हजारीबाग में 41, जामताड़ा में 12, खूंटी में 48, कोडरमा में 109, लातेहार में 25, लोहरदगा में 21, पाकुड़ में 43, पलामू में 47, रामगढ़ में 18, रांची में 384, साहेबगंज में 9, सरायकेला-खरसावां में 15, सिमडेगा में 14 और पश्चिमी सिंहभूम में 24 शिकायतें मिली हैं. इनमें से 88 शिकायतें सही पाई गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1