झारखंड: चुनाव प्रचार में कांग्रेस की रफ्तार धीमी, राष्ट्रीय चेहरे प्रचार से कोसों दूर

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है ऐसे में जहां बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व पूरी तरह से मैदान में उतर चुका है। तो वहीं कांग्रेस की रफ्तार अभी काफी धीमी है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेताओं ने झारखंड में जोरशोर से चुनाव प्रचार किया तो वहीं कांग्रेस की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय चेहरे चुनाव प्रचार से कोसो दूर हैं। कांग्रेस इस बार झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

आपको बता दें पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी, ऐसे में चुनाव प्रचार 28 नवंबर को शाम पांच बजे थम जाएगा। कांग्रेस पहले चरण की 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से अब तक एक भी स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में नहीं उतरा है। हालाकी कांग्रेस की ओर से 40 स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1