भारत दौरे पर आ रहे हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स, झेलना पड़ सकता है विरोध

Amazon के संस्थापक Jeff Bezos अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर आने वाले हैं, इस दौरान उन्हें भारतीय कारोबारियों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ सकता है। एक खबर के मुताबिक भारत में हजारों छोटे कारोबारी Bezos के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। Bezos कंपनी के एक कार्यक्रम और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के लिए यहां आने वाले हैं। इस कार्यक्रम का लक्ष्य छोटे एवं मझोले कारोबारियों को कंपनी से जोड़ना है।

इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने बताया कि Bezos ने PM और अन्य सरकारी अधिकारियों से मिलने का समय मांगा है। इस बात की उम्मीद की जा रही है कि उनकी इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से e-commerce पर चर्चा होगी। हालांकि, Bezos की यात्रा से जुड़े अन्य विवरण के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। Amazon से उनकी यात्रा की पुष्टि को लेकर पूछा गया तो उसकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। PM कार्यालय ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

करीब 7 करोड़ खुदरा कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा कि वह बेजोस की भारत यात्रा के दौरान करीब 300 शहरों में प्रदर्शन करेगा। कैट ने 2015 से ही ऑनलाइन रिटेल कंपनियों Amazon और Walmart-Flipkart के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। संगठन इन कंपनियों पर भारी छूट और भारत के FDI नियमों के उल्लंघन का आरोप लगता रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1