घटना छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की है। वहां चिराई घर के पास युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो जदयू के पूर्व विधायक स्वर्गीय Ram Pravesh Rai का बेटा बताया जाता है। अपराधियों ने प्रिंस की हत्या गोली मारकर की है। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। पूर्व विधायक स्वर्गीय Ram Pravesh Rai छपरा से विधायक थे।
राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में JDU के टिकट पर चुनाव जीते थे और विधायक बने थे। इससे पहले वो जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके थे। पहले वो राजद में थे फिर बाद में JDU में शामिल हो गए थे। उनका बेटा प्रिंस छपरा में ही टायर का व्यवसाय करता था। जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के पास उसकी टायर की दुकान है।