17 December Weather Updates

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए मौसम का ताजा हाल

उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की कपकपी बढ़ा दी है। सर्द हवाओं के अलावा देश में कई जगहों पर बर्फबारी और कोहरा भी देखने को मिला है। अभी यह सर्द हवाएं जारी रहेगी। Weather विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़, राजधानी दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अगले 3 दिन तक ठंड़ी हवाएं चलने का अनुमान है। बता दें कि पिछले कई दिनों से उत्तरी राज्यों में न्यूनतम Temperature में 3-4 डिग्री सेल्शियस गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में पहुंची इन सर्द हवाओं से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। आज आनंद विहार इलाके में ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग आग के पास बैठे देखे नजर आए।

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री हुआ दर्ज
IMD की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम Temperature 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम Temperature पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मानें तो अभी इस ठंड से लोगों को अगले 2 दिनों तक राहत नहीं मिलेगी। उधर दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

आने वाले दिनों में उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी उतना ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। रिपोर्ट की मानें तो 2-3 दिनों में उत्तर भारत के Temperature में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का Temperature दो डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की आशंका रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1