BIHAR ELECTION 2020

बिहार में फिर नीतीश की सरकार,NDA को स्‍पष्‍ट बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी NDA को जीत मिली है। NDA ने 125 सीटें जीती हैं, जो पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 122 सीट के जादुई आंकड़े से 3 अधिक है। महागठबंधन को 110, एआईएमआईएम को 5 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।


नीतीश कुमार सातवीं बार लेंगे CM पद की शपथ
NDA को पूर्ण बहुमत के साथ ही Nitish Kumar के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। Nitish Kumar 7वीं बार CM पद की शपथ लेंगे।

बिहार में एनडीए को 125 सीटें
बिहार चुनाव में सत्ताधारी NDA को 125 सीटों पर जीत मिली है। विपक्षी महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई हैं। एक सीट पर एलजेपी, 5 सीटों पर एआईएमआईएम और अन्य के खाते में 2 सीटें गई हैं।


सभी सीटों के नतीजे घोषित
बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के नतीजे आ गए हैं। NDA ने 125 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 122 सीट के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। महागठबंधन को 110, एआईएमआईएम को 5 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

124 सीटों पर NDA की जीत
बिहार विधानसभा की 243 में से अब तक 242 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। सत्ताधारी NDA ने बहुमत के लिए जरूरी 122 से 2 सीट अधिक 124 सीटें जीत ली हैं, एक सीट पर वोटों की गिनती जारी है, जहां JDU का उम्मीदवार आगे चल रहा है।


जनता ने डबल युवराज को रिजेक्ट किया- अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के चुनाव में NDA को मिली जीत का श्रेय PM मोदी को दिया है। अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार की जनता ने डबल इंजन की सरकार चुनी और डबल युवराज को रिजेक्ट कर दिया है।


NDA को पूर्ण बहुमत, जीतीं 122 सीटें

बिहार विधानसभा की 240 सीटों के परिणाम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिए हैं। 122 सीटें जीतकर Nitish Kumar के नेतृत्व वाले NDA ने पूर्ण बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। जिन 3 विधानसभा सीटों के लिए अभी वोटों की गिनती चल रही है, वहां भी NDA के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

आ गए 237 सीटों के परिणाम, 6 के बाकी
बिहार विधानसभा की 243 में से 237 सीटों के परिणाम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिए हैं। अब महज 6 सीटों के परिणाम आने बाकी हैं।


बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद- मनोज तिवारी
बिहार के विधानसभा चुनाव में NDA की जीत के लिए मनोज तिवारी ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में NDA की स्पष्ट जीत के बाद खुशी के आंसू निकल आए।


बिहार चुनावः 3 बजे से पहले आ जाएंगे अंतिम नतीजे

उप निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार और आशीष कुंद्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रात 3 बजे से पहले फाइनल टैली आ जाएगी। उन्होंने कहा कि एक से 2 घंटे में मतगणना का काम पूरा हो जाएगा।


मतगणना अंतिम दौर में- चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार चुनाव के लिए मतों की गिनती अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। पत्रकारों से बात करते हुए उप निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार और आशीष कुंद्रा ने कहा कि 17 विधानसभा क्षेत्रों में 66 दौर की मतगणना हो चुकी है। अब एक से 2 घंटे में मतगणना का काम पूरा हो जाएगा। अधिकतर सीटों पर तो नतीजे भी आ चुके हैं।


आने बाकी हैं 20 सीटों के परिणाम

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अब तक 223 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अब केवल 20 सीटों के परिणाम आने बाकी हैं।

अब तक 222 सीटों के परिणाम घोषित
बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अब तक घोषित परिणाम के मुताबिक NDA 112 सीटें जीत चुका है। 13 सीटों पर NDA के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।


सत्ता की आड़ में की जा रही धांधली- तेजस्वी
बिहार के चुनाव परिणाम में NDA को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। चुनाव परिणाम को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। तेजस्वी यादव ने सत्ता की आड़ में धांधली के आरोप लगाए हैं। तेजस्वी ने कहा है कि अगर आप आज आवाज नही उठाएंगे तो चुनाव केवल नाम मात्र के लिए रह जाएगा। उन्होंने आवाज उठाने की अपील की है।

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने NDA से अलग होकर बिहार चुनाव में 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। LJP महज एक सीट ही जीत सकी है। चुनाव नतीजों के एलान के बाद LJP अध्यक्ष चिराग पासवान आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।


बिहार में जीत का श्रेय पीएम मोदी को- फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव में बिहार BJP के प्रभारी रहे देवेंद्र फडणवीस ने जीत का श्रेय PM मोदी को दिया है। फडणवीस ने कहा कि बिहार की जनता ने यह साफ कर दिया है कि वे विकास चाहते हैं, जंगलराज नहीं।


युवाओं ने स्पष्ट किया कि नया दशक बिहार का- PM
बिहार के चुनाव नतीजों में NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है। तस्वीर लगभग साफ होने के बाद PM मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि युवा साथियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नया दशक बिहार का होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1