Bihar Election 2020

नीतीश का लालू-राबड़ी पर निशाना, बोले- पति-पत्नी के राज में इलाज को तरसती थी जनता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी वर्चुअल चुनाव रैली का आगाज कर दिया है। जदयू कार्यालय से जनता को संबोधित करते हुए Nitish Kumar ने लालू यादव और राबड़ी देवी पर तंज किया। कहा कि 15 साल पति-पत्नी के राज का था। तब इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। एक महीने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग जाते थे। हमने मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था की। अब एक महीने में औसतन 10 हजार लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कराने जाते हैं।

बिहार की हालत देखते हुए उठाए उचित कदम

अपना संबोधन शुरू करने से पहले CM ने मंत्री व कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक विनोद कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि विनोद का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है, उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नीतीश ने कहा कि हमारा उद्धेश्य न्याय के साथ विकास है। विकास हर तबके और हर इलाके तक पहुंचाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि Corona से पूरा देश लड़ रहा है। केंद्र सरकार के साथ हमने Corona काल में जनता की मदद करने के लिए हर तरह की व्यवस्था की। Nitish Kumar ने कहा कि बिहार में पहले काम नहीं होता था। आपदा के समय पीड़ितों को भटकना पड़ता था। नीतीश ने कहा कि हमने सभी गाइडलाइंस का पालन के साथ बिहार की स्थिति को देखते हुए हमने उचित कदम उठाए हैं।

छात्राओं और महिलाओं के लिए किए कार्य

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने कहा कि स्त्री और पुरुष दोनों कार्य करेंगे तो विकास तेजी से होता है। ऐसे ही बिहार का विकास भी तेजी से हुआ है। हम तो चाहते हैं कि राज्यसभा, लोकसभा में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण हो। ये हमने किया है और महिलाओं को भी टिकट दिया है। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई के लिए काम किया। लड़कियों को स्कूल पहुंचाया। पोशाक- साइकिल योजनाओं के माध्यम से लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
नीतीश ने हर क्षेत्र में किया काम

रैली को संबोधित करते हुए JDU नेता अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar प्रदेश की नस्ल को सुधारना चाहते हैं। NDA ने अपने शासन काल में विकास की नींव ऱखी। चौधरी ने कहा कि Nitish Kumar ने हर क्षेत्र में काम किया। CM के साथ चुनाव में हाथ आजमा रहे कई उम्मीदवार भी Virtual Rally में शामिल रहे। रैली में 6 जिलों के ग्यारह विधानसभा क्षेत्र शामिल रहे, जहां पहले चरण में चुनाव हैं तथा जहां से जदयू के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया, बेलहर, तारापुर, जमालपुर, शेखपुरा, बरबीघा, नवादा एवं गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र है।


बताते चलें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री की Virtual Rally 2 चरणों में होगी। वे 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। पहला चरण सुबह ग्यारह बजे शुरू होगा। इसमें ग्यारह जिले शामिल किए गए है। इन 11 जिलों में मसौढ़ी, पालीगंज, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, संदेश, अगियांव, जगदीशपुर, डुमरांव और राजपुर शामिल है। मंगलवार को ही Virtual Rally का दूसरा चरण शाम 4 बजे आरंभ होगा। इसमें 4 जिलों के तेरह विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, ओबरा, नवीनगर, रफीगंज, शेरघाटी, बेलागंज, अतरी, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1