TMC

जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर इलाके से STF ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

फालता से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को राज्य पुलिस की STF ने गिरफ्तार किया है। उन्हें आज सुबह नेपाल बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। काफी दिनों से फरार रहने के बाद जहांगीर खान को गिरफ्तार किया गया है।

जहांगीर खान पर लगे थे कई आरोप
बंगाल के चुनावी नतीजे आने के बाद से जहांगीर फरार था। उसकी तलाश जारी थी। आखिरकार आज एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चुनाव से पहले एसआईआर के समय से ही जहांगीर खान पर कई आरोप लगे थे। उन पर बीएलओ को प्रभावित करने और मृतकों के नाम सूची में जोड़ने का आरोप था।

लोगों को धमकाने का भी आरोप
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने स्वयं उनके खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद चुनाव से पहले इलाके में धमकाने के आरोप भी लगे। आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुठभेड़ विशेषज्ञ अजय पाल शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक के रूप में डुंडी पुलिस स्टेशन भेजा था।

EVM मशीन पर चिपकाए गए टेप
फालता विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान क्षेत्र में कई धांधलियां सामने आईं थी। वोटिंग के बीच ही कई ईवीएम पर सेलोटेप चिपका दिए गए थे। इसका आरोप जहांगीर पर लगा था। इसके बाद ही चुनाव आयोग ने फालता में दोबारा चुनाव की घोषणा की थी।

बंगाल में टीएमसी की हार के बाद फरार था जहांगीर
बंगाल में 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 21 मई तक जहांगीर पूरी तरह से ‘गायब’ हो चुका था। उसने चुनाव से ठीक दो दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया था। तब से वह फरार था।

नेपाल के रास्ते विदेश भागने के था फिराक में
जहांगीर खान ने कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन राज्य ने भी उस सुरक्षा को वापस लेने के लिए आवेदन दिया था। इन सब उथल-पुथल के बाद जहांगीर खान ने नेपाल के रास्ते विदेश भागने की योजना बनाई थी। वह इस योजना में भी विफल रहा।

अन्य TMC नेताओं की हो रही गिरफ्तारी

बता दें कि बंगाल में बीजेपी की सरकार के आने के बाद से कई टीएमसी नेताओं गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस की टीम टीएमसी नेताओं पर लगे आरोपों की जांच कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। कई टीएमसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1