Nitesh Rane

जगद्गुरु परमहंस का ये विवादित बयान- ‘जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे’

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के एक बयान पर फिर विवाद गहराता जा रहा है. उन्होंने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कहा कि वह लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं. अब इस पर तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने विवादित बयान दे दिया. उन्होंने नितेश राणे के बयान का समर्थन किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक्टर आमिर खान को मारने वाले को 5 करोड़ रुपये के इनाम तक की घोषणा कर दी है.

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा, “जिस तरह से आमिर खान ने तीन शादियां की हैं और तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की हैं. इस उम्र में जब मरने का समय है तो वह सिर्फ ‘लव जिहाद’ का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं. नितेश राणे ने जो कहा है वो कोई आरोप नहीं बल्कि हकीकत है. ऐसे लोगों को जहां कहीं मिले मार देना चाहिए.”

‘जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे’
उन्होंने आगे कहा, ”ये समाज के इतने बड़े अपराधी हैं कि आपस में सौहार्द बिगाड़ने के लिए और लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह से षड्यंत्र कर रहे हैं. मैं भी पांच करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं. जो भी आमिर खान को किसी भी तरह से टपका देगा, उसका जो भी कानूनी खर्चा होगा वो हम देंगे और पांच करोड़ रुपये उसके परिवार को देंगे. इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं, अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाय तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा.

‘हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने वाले को जिंदा छोड़ना गलत है’
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर ये भी कहा कि यह बहुत की निंदनीय है. वैसे भी इस्लाम में बुत परस्ती हराम है. उन्होंने कहा, ”हमारे देवी देवताओं की पूजा जिस मजहब में हराम है तो हमारे धर्म की बेटी कैसे ले सकते हैं. जो भी हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने वाले ऐसे लोग हैं, इनको जिंदा छोड़ना ही गलत है. इनको कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए. मैं खुलकर कह रहा हूं कि जिस दिन आमिर खान को कोई टपका देगा, उस दिन पांच करोड़ रुपया उसके घर पर पहुंच जाएगा.”

राम मंदिर मामले पर क्या बोले जगद्गुरु परमहंस आचार्य?
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या में राम मंदिर दान में चोरी के मामले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद किया गया था. पहले भी एक ट्रस्ट था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक नया ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया. यह सही फैसला है. SIT की जांच पूरी ईमानदारी से की जा रही है. जो राम विरोधी लोग हैं वो तो हंगामा करेंगे ही क्योंकि उन्हीं का ये पूरा षड्यंत्र रहा.” उन्होंने टिन्नू यादव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन को भी घेरा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1