JAC 10th 12th result 2022

JAC Matric-Inter Result 2022: कल झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट होगा जारी- ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

JAC Matric-Inter Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) यानी झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस के परीक्षार्थियों का रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार (21 जून, 2022) को 10वीं और 12वीं साइंस का रिजल्ट (Result) जारी होने वाला है। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो इसका रिजल्ट Result) जारी करेंगे। इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी इस तरह से रिजल्ट देख सकते हैं। जल्द ही मार्कशीट भी देख सकते हैं।
करीब पांच लाख परीक्षार्थी हुए शामिल

बता दें कि 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक 10वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित हुई थी, वहीं इंटर की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 25 मार्च, 2022 के बीच हुई थी। राज्य में मैट्रिक की परीक्षा में 3,99,010 और इंटर साइंस में करीब सवा लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा के तहत मैट्रिक के लिए 1256 और इंटर के लिए 680 केंद्र बनाये गये थे। इस तरह से देखा जाए, तो 10वीं बोर्ड और इंटर साइंस में करीब 5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

मैट्रिक और इंटर साइंस के परीक्षार्थी जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर इस तरह से रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर जाएं। इसके अलावा jac.jharkhand.gov.in पर भी जाकर इसके होम पेज पर जा सकते हैं।

इस लिंक पर जा सकते हैं

इसके बाद JAC 10th Result 2022 या JAC 12th Result 2022 के लिंक पर जाकर क्लिक करेंगे। इसके क्लिक करते ही आपसे आपका रोल नंबर और रोल कोड मांगा जाएगा। इसे सबमिट करते ही आपको अपना रिजल्ट दिखेगा।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1