Coronavirus से इटली में 24 घंटे में 475 मौत से मचा हड़कंप

Corona से इटली में 24 घंटे में 475 मौत से मचा हड़कंप के कहर से पूरी दुनिया में दहशत है। दुनिया भर में कुल 2 लाख से ज्यादा लोग Corona की चपेट में हैं जबकि 8,953 लोगों की मौत हो चुकी है। Italy में बुधवार को कुल 475 लोगों की मौत हो गई। यह एक दिन में Corona से दुनिया में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Italy में Corona से अब तक कुल 2,978 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में चीन के बाहर जितनी मौत हुई है, उसमें आधा से ज्यादा इटली में हुई है। जबकि कुल संक्रमित लोगों की संख्या 35,713 तक पहुंच गई है। इससे पहले रविवार को Italy में 368 लोगों की मौत हो गई थी। वहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।

Italy में 25 मार्च तक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक लगी है। Italy के कई शहरों में लॉकडाउन है। व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टी घोषित की जा चुकी है। Italy के बड़े अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है।

चीन में Corona का संक्रमण धीरे-धीर कम हो रहा है। Corona से चीन में अबतक 3,237 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब भी वहां कुल 80,894 लोग Corona की चपेट में हैं। चीन में अबतक 69,614 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी भी दी चुकी है। चीन का हुबेई प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित था और यहां का वुहान शहर Corona का केंद्र था।

चीन के बाहर यूरोप में Corona का कहर सबसे ज्यादा बरपा है और अब एशियाई देश इसकी चपेट में आ रहे हैं। Italy में Corona से 147 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह ईरान में Coronavirus से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1135 हो गई है, जबकि इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 17,336 हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1