फिर बिगड़ेगा मौसम, 20-21 मार्च को हो सकती है बारिश

राजधानी दिल्ली में 20 और 21 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इसके बाद 24 और 25 तारीख को भी इस तरह की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताहभर के बीच लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात की संभावना है। साथ ही इनसे Temperature में भी गिरावट आएगी।

राजधानी दिल्ली में अभी भी Temperature सामान्य से कम चल रहा है। बुधवार के दिन दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही धूप रही। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम Temperature 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

2 पश्चिमी विक्षोभों के चलते अगले 7 दिनों में Temperature सामान्य तौर पर 30 डिग्री या उससे नीचे रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सिर्फ एक दिन यानी 21 तारीख को अधिकतम Temperature 31 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई है। जबकि, इसके बाद Temperature 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

मौसम में हो रहे बदलावों के चलते दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ-सुथरी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। सफर का अनुमान है कि गुरुवार के दिन भी वायु गुणवत्ता सूचकांक इसी के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1