प्लेऑफ में पहुंचते ही खुला बड़ा राज, चोट के बावजूद मैदान में उतरे राजस्थान के 2 स्टार खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद Rajasthan Royals की चिंता बढ़ गई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर Ravindra Jadeja चोट से जूझ रहे हैं और उनकी फिटनेस अब टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। हेड कोच Kumar Sangakkara ने बताया कि जडेजा पिछले कुछ समय से चोट के बावजूद खेल रहे हैं और टीम उनकी स्थिति को बेहद सावधानी से संभाल रही है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले में जडेजा ने वापसी करते हुए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरकर शानदार योगदान दिया। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि इससे पहले वह लगातार दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। जडेजा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबलों से बाहर रहे थे, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल और बढ़ गए हैं।

पूरी तरह फिर नहीं जडेजा
मैच खत्म होने के बाद Kumar Sangakkara ने Ravindra Jadeja की फिटनेस को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जडेजा फिलहाल चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, इसलिए टीम उनके वर्कलोड को बेहद ध्यान से मैनेज कर रही है। संगकारा के मुताबिक लंबे समय तक बल्लेबाजी करना जडेजा के शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो दिनों के आराम के बाद टीम उन्हें बेहतर स्थिति में मैदान पर उतार सकेग
असल में Ravindra Jadeja घुटने और कोहनी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसी वजह से Rajasthan Royals का टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीमित तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। इससे पहले बल्लेबाजी कोच Vikram Rathour ने भी बताया था कि जडेजा के घुटने में हल्की परेशानी है, जिसके चलते उन्हें कुछ मुकाबलों में आराम दिया गया।

प्लेऑफ में RR की SRH से टक्कर
Riyan Parag भी फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं। मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वह चोट के बावजूद टीम के लिए मैदान पर उतरे। पराग ने कहा कि मानसिक मजबूती की वजह से उन्होंने यह मुकाबला खेला, जबकि उन्हें आराम की सलाह दी गई थी। उन्होंने Ravindra Jadeja की फिटनेस पर भी भरोसा जताते हुए कहा कि जड्डू को कुछ हल्की दिक्कतें हैं, लेकिन वह जल्द वापसी करेंगे। अब प्लेऑफ में पहुंच चुकी Rajasthan Royals की नजर अपने अनुभवी खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट करने पर होगी। टीम का अगला मुकाबला 27 मई को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1