Raid

टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों से इतने लाख रुपये का कैश बरामद, राहत सामग्री का भी किया गबन

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में टीएमसी नेता के अलग-अलग ठिकानों से 80 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बदुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन और TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी ऑफिस और पास के एक कंप्यूटर सेंटर की तलाशी ली गई। इन सभी ठिकानों पर ली गई तलाशी के बाद करीब 80 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। वहीं दीपांकर भट्टाचार्य को सरकारी राहत सामग्री के गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनके घर को पुलिस के तरफ से ताला लगा दिया गया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हुई छापेमारी
दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सरकार बदलने के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। भ्रष्टाचार के आरोप में कई सारे तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात नॉर्थ 24 परगना जिले के बादुरिया पुलिस स्टेशन की पुलिस ने बादुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य के घर पर छापा मारा गया। इस दौरान दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी ऑफिस और पास में एक कंप्यूटर सेंटर में छापेमारी की गई।

पुलिस ने 80 लाख कैश बरामद किया
जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर सेंटर में ताला लगा होने के वजह से पुलिस की टीम को ताला तोड़ कर अंदर जाना पड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस को अलग-अलग जगहों से लगभग 80 लाख रुपए कैश मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इस रुपये का हिसाब दीपांकर भट्टाचार्य के पास नहीं था। इसके अलावा उनके ठिकानों से राहत सामग्री भी बरामद की गई। फिलहाल पुलिस की टीम ने दीपांकर भट्टाचार्य को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। दीपांकर भट्टाचार्य को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1