कमाई में कई एक्टर्स पर भारी हैं ये 11 अभिनेत्रियां

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। बॉलीवुड जगत में महिलाओं नें अपना डंका बजा रखा है और अपनी प्रतिभा से महिला एक्टर्स कई पुरुष एक्टर्स को पीछे छोड़ रही हैं। अब महिला एक्टर्स भी कई पुरुष एक्टर्स से ज्यादा पैसा कमा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट से जानते हैं कि आखिर कमाई में महिला एक्टर्स कितनी आगे हैं और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस कौन-कौन सी हैं।

आलिया भट्ट- एक्ट्रेस आलिया भट्ट 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं। आलिया की सालाना औसत कमाई 54.21 करोड़ रुपये है और आलिया कमाई के मामले में नंबर वन एक्ट्रेस हैं।

दीपिका पादुकोण- फिल्म छपाक की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ज्यादा कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में 43 करोड़ रुपये दर्शाई गई है, जो उन्होंने फिल्म और अपने कई प्रोजेक्ट से की है।

अनुष्का शर्मा- कमाई के मामले में अनुष्का शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। 2018 में आई फिल्म ज़ीरो के बाद से ही अनुष्का किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस साल पर्दे पर उनकी नामौजूदगी के बावजूद उनकी एवरेज इनकम 28.67 करोड़ रुपये है।

कैटरीना कैफ- सूर्यवंशी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ चौथे स्थान पर हैं। कैटरीना की साल 2019 में औसत कमाई 23.64 करोड़ रुपये है और कैटरीना अपने ब्रांड से भी अच्छी कमाई करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा- बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज़ पिंक से अपना बॉलीवुड कमबैक किया था। प्रियंका की कमाई में 2019 काफी बढ़ोतरी हुई है। 2019 में प्रियंका की एवरेज इनकम 23.4 करोड़ रुपये थी।

कंगना रनोट- कंगना रनोट हाल ही में पंगा में नजर आई थीं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी सालभर की कमाई 17.5 करोड़ रुपये है। हालांकि, उनकी बहन रंगोली ने इस कमाई के आंकड़ों को गलत बताया था।

परिणीति चोपड़ा- परिणीति चोपड़ा की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाई, लेकिन परिणीति चोपड़ा अलग अलग प्रोजेक्ट्स से अच्छी कमाई करती हैं। उनकी सलाना कमाई 12.5 करोड़ रुपये है।

माधुरी दीक्षित- माधुरी दीक्षित कमाई के मामले में टॉप एक्ट्रेस में 8वें स्थान पर हैं। उन्होंने 2019 में 10.83 करोड़ की कमाई है।

जैकलीन फर्नांडीस- जैकलीन फर्नांडीस कमाई के मामले में 9वें स्थान पर हैं। उनकी कमाई 9.5 करोड़ रुपये बताई गई है।

सोनम कपूर- फोर्ब्स की इस लिस्ट के अनुसार सोनम कपूर कमाई के मामले में 9वीं टॉप एक्ट्रेस हैं। लिस्ट में उनकी कमाई 8.5 करोड़ रुपये बताई गई है।

श्रद्धा कपूर- 10वें स्थान पर श्रद्धा कपूर का नाम है, जिनकी कमाई 8.33 करोड़ रुपये बताई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1