Pakistan cricket team

T20 World Cup: पहली बार 10 विकेट से पाकिस्तान ने दर्ज की एकतरफा जीत

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आइसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के मुकाबले में 10 विकेट की करारी हार मिली। भारत ने 7 विकेट पर 151 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए जीत हासिल की।
बाबर और रिजवान का अर्धशतक

भारत से मिले 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तेज शुरुआत की। पावरप्ले के 6 ओवर में दोनों ने बिना विकेट गंवाए 43 रन बनाए। 10 ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के स्कोर को 71 रन तक पहुंचाया।

40 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने 50 रन पूरे किए। वहीं रिजवान ने 41 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
कप्तान कोहली अर्धशतक, पाकिस्तान को 152 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया के लिए इस महामुकाबले में टास हारने के बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को पहले ओवर में ही आउट कर दिया। 1 गेंद खेलकर वह बिना रन बनाए lbw होकर वापस लौटे। इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर शाहीन ने केएल राहुल को 3 रन पर क्लीन बोल्ड कर भारत को उन्होंने दूसरा झटका दिया। टीम इंडिया का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के तौर पर गिया और उन्हें हसन अली ने 11 रन पर मो. रिजवान के हाथों कैच आउट करवा दिया।


कप्तान कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए रिषभ पंत ने 53 रन की साझेदारी निभाई। 30 गेंद पर 39 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर बड़ा शाट खेलने की कोशिश में पंत आउट हुए। कप्तान विराट ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया। 45 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए। 49 गेंद पर 57 रन की पारी खेलकर कोहली भी शाहीन के शिकार हुए।

पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। हसन अली ने दो जबकि शादाब खान और हारिस राउफ ने 1-1 विकेट चटकाए।
बाबर और रिजवान का अर्धशतक

भारत से मिले 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तेज शुरुआत की। पावरप्ले के 6 ओवर में दोनों ने बिना विकेट गंवाए 43 रन बनाए। 10 ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के स्कोर को 71 रन तक पहुंचाया।

40 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने 50 रन पूरे किए। वहीं रिजवान ने 41 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

कप्तान कोहली अर्धशतक, पाकिस्तान को 152 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया के लिए इस महामुकाबले में टास हारने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पहले ओवर में ही आउट कर दिया। 1 गेंद खेलकर वह बिना रन बनाए lbw होकर वापस लौटे। इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर शाहीन ने केएल राहुल को 3 रन पर क्लीन बोल्ड कर भारत को उन्होंने दूसरा झटका दिया। टीम इंडिया का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के तौर पर गिया और उन्हें हसन अली ने 11 रन पर मो. रिजवान के हाथों कैच आउट करवा दिया।

कप्तान कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए रिषभ पंत ने 53 रन की साझेदारी निभाई। 30 गेंद पर 39 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर बड़ा शाट खेलने की कोशिश में पंत आउट हुए। कप्तान विराट ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया। 45 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए। 49 गेंद पर 57 रन की पारी खेलकर कोहली भी शाहीन के शिकार हुए।

पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। हसन अली ने दो जबकि शादाब खान और हारिस राउफ ने 1-1 विकेट चटकाए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस राउफ, शाहीन अफरीदी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1