THIRD WAVE SPIKES IN RUSSIA

महाराष्ट्र: 24 घंटों में 9518 नए मामलों की पुष्टी, 258 मरीजों की मौत, कुल आंकड़ा 3.01 लाख के पार

कोरोना वायरस बढ़ती रफ्तार अब लोगों को डराने लगी है। देश में एक दिन में करीब 30 से 40 हजार नए कोरोना मरीजों की पुष्टी हो रही है। कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां बीते रविवार को सबसे ज्यादा मामले सामने आए। बता दें यहां महज 24 घंटों के दौरान 9,518 नए कोरोना मरीजों की पुष्टी हुई, जिसके बाद महाराष्ट्र में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.01 लाख के पार चली गई, वहीं 258 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया है। इनमें से 149 की मौत केवल मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई। मुंबई में कुल मामले 1,01,388 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,854 हो गया है।

आपको बता दें ये पहली बार है जब महाराष्ट्र में नए मामलों ने एक दिन में 9,000 का आंकड़ा पार किया हो। मुंबई से सटे पुणे में भी एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 1,812 नए मामले सामने आए हैं, जबकि केवल मुंबई में ही कोरोना के 1038 नए मरीज सामने आए हैं। 

इसके साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) तेज़ी से नए कोविड केंद्र के तौर पर उभर रहा है। ठाणे जिले के कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र की हालत भी खराब है। यहां भी एक दिन में सबसे ज्यादा 475 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद एमएमआर के इस क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामले 18 लाख 115 हो गए हैं। वहीं ठाणे शहर में अबतक कुल 17,226 मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एमएमआर क्षेत्र में बीते रविवार तक कुल कोरोना के मामले 1,99,835 हो गए हैं, और 8,220 संक्रमितों की मौत हुई है। पुणे के पास पिंपरी चिंचवड शहर में एक दिन में 851 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही नासिक में 471 नए मामले आए हैं, जबकि औरंगाबाद नगर में 194 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोल्हापुर जिले में 193 नए मामले आए हैं। सोलापुर जिले में रिकॉर्ड 226 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, पुणे जिले में 386 और जलगांव जिले में 104 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

आपको बता दें पूरे राज्य में कोरोना वायरस के कुल 3,906 मरीजों को बीते रविवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद कोविड-19 के संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है। राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। इस तरह से कोरोना से ठीक होने की दर 54.62 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 3.82 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब तक कुल 15,64,129 लोगों की जांच की जा चुकी है। विभाग की माने तो 7,54,370 लोग घर में क्वॉरन्टीन में हैं, जबकि 45,846 लोगों को क्वॉरन्टीन केंद्रों में रखा गया है।

बता दें देश में कोरोना संक्रमण से प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वहीं तमिलनाडु में 1.66 लाख से ज्यादा कोरोना के केस हैं। राजधानी दिल्ली का स्थान तीसरे नंबर पर है जहां 1.22 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। देश में रिकवरी रेट भी हर दिन बढ़ रहा है। अबतक करीब 65 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1