देश में Corona मरीजों का आकड़ा 21 हजार के पार, अबतक मरने वालों की संख्या 681 हुई

देश में Coronavirus का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हजार पार हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, अबतक 21393 लोग Corona से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 681 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 4258 लोग ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार , महाराष्ट्र में 269, मध्य प्रदेश में 80, गुजरात में 103, दिल्ली में 48, तमिलनाडु में 18, तेलंगाना में 23, आंध्र प्रदेश में 24, कर्नाटक में 17, उत्तर प्रदेश में 21, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 15, राजस्थान में 27, जम्मू-कश्मीर में 5, हरियाणा में 3, केरल में 3, झारखंड में 3, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है।

वो दस बड़े राज्य जहां Corona के सबसे ज्यादा मामले हैं?
देश में Corona के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 5652 है। इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहां 2407 मामले हैं। तीसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली में 2248 मामले, राज्यस्थान में 1890 मामले, तमिलनाडु में 1629, मध्य प्रदेश में 1592, उत्तर प्रदेश में 1449, तेलंगाना में 945, आंध्र प्रदेश में 813 और केरल में 438 मामले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1