Nigeria Oil Refinery

नाइजीरिया की तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका, 100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया (Nigeria) की एक अवैध तेल रिफाइनरी (Oil Refinery) में धमाका होने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या 100 से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास की संपत्तियों तक फैल गई है। आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात आग लगी तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।

सूचना आयुक्त एमेलुम्बा ने बताया कि ये धमाका जिस रिफाइनरी में हुआ, वो गैरकानूनी थी. विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आइमो स्टेट पुलिस कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि जो लोग इस घटना में मारे गए, वो सभी संचालक थे। जिस शख्स की ये रिफाइनरी थी, उसे वॉन्टेड घोषित करके तलाशी जा रही है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, नाइजीरिया (Nigeria) में अवैध रिफाइनरियां कोई नई बात नहीं हैं। नाइजीरिया (Nigeria) अफ्रीका में कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन इसकी रिफाइनरी बहुत कम हैं। इसकी वजह से ज्यादातर गैसोलीन और अन्य ईंधन आयात किए जाते हैं। अवैध कारोबारी इसी का फायदा उठाते हैं।

ये कारोबारी नियमों को नजरअंदाज करने और टैक्स बचाने के लिए अक्सर दूरदराज के इलाकों में रिफाइनरी लगाते हैं, जहां पुलिस और अधिकारियों की पहुंच आसान नहीं होती। गैरकानूनी रिफाइनरी का कारोबार नाइजीरिया (Nigeria) में कच्चे तेल के उत्पादन को बड़ी चोट पहुंचाता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1