मिली लेडी डॉक्टर की जली हुई लाश

तेलंगाना के हैदराबाद से दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। बुधवार को उन्होंने टोल प्लाजा के नजदीक अपनी स्कूटी पार्क की और कैब से काम पर पहुंची थी रात में जब वह ड्यूटी से लौटी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंक्चर है।

तब प्रियंका ने अपनी बहन को स्थिति के बारे में बताया और यह भी जाहिर किया कि उन्हें डर लग रहा है क्योंकि आसपास सिर्फ ट्रक और अनजान लोग हैं। इस पर बहन ने उन्हें टोल प्लाजा जाने या फिर स्कूटी छोड़ कैब से आने को कहा। प्रियंका ने बहन को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें मदद भी ऑफर की है ।

फिर जब बहन ने पुलिस को बताया कि कुछ ही मिनट बाद जब प्रियंका को कॉल किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। परेशान परिवार ने पहले टोल प्लाजा पहुंच खुद प्रियंका को तलाशने की कोशिश की, जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

गुरुवार सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास एक महिला का जला हुआ शव दिखाई देने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर प्रियंका के परिवार से संपर्क किया जिन्होंने कपड़ों और गले के लॉकेट के आधार पर शव प्रियंका का होने की पुष्टि की गयी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं। साथ ही में इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है कि प्रियंका को किसने मदद करने का ऑफर किया था।

शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने 25 साल की लेडी डॉक्‍टर की प्रियंका रेड्डी की हत्या आग लगाकर कर दी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1