आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल 5 मई 2020

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष यश, उत्साह बढ़ेगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परोपकार करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे आप परिवार, समाज या मित्रों पर ध्यान देंगे। संबंधों में एक नई उर्जा आएगी।

मेष (Aries) : आज का दिन आपके लिए आर्थिक समृद्धि दिलाने वाला सिद्ध होगा। दूर स्थल से आपका कम्युनिकेशन बढ़ेगा। नई शुरुआत के लिए सक्रिय होंगे। क्या न करें- आज आत्मविश्वास न खोएं।

वृष (Taurus) : आज खानपान संबंधी सुख मिलेगा। कोई पुरानी व बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। प्रॉपर्टी में पहले किए गए निवेश के कारण अभी लाभ प्राप्त होगा। क्या न करें- क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini) : आज प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट का अनुभव होगा। आपके आर्थिक लाभ और परिवार से लाभ के मामले में वर्तमान समय उत्तम साबित होगा। क्या न करें- आज अपना राज न खोलें।

कर्क (Cancer) : परिवार के साथ आज का दिन खुशियों के साथ बीतेगा। किसी पुराने मित्र की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।

सिंह (Leo) : आज का आपका दिन शुभ व मंगलकारी होगा। कुछ लोगों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। मित्रमंडली में वृद्धि होगी। क्या न करें- खर्चों में वृद्घि होने से बचें, वरना आगे का बजट बिगड़ सकता है।

कन्या (Virgo) : आज प्रेम-संबंधों में आप आगे बढ़ सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए आपको उचित अवसर प्राप्त होगा। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ बहस में न उलझें।

तुला (Libra) : आज आपका मन प्रफुल्लित और आनंद में रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की आशा रख सकते हैं। क्या न करें- आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनसे सतर्क रहें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम, विद्या, संतान के विषय में शुभ निर्णय लेंगे। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप न ले लें, इसलिए सतर्क रहें।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र और पैसे के लेनदेन संबंधी सभी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं। क्या न करें- बस,आज किसी विवाद में न पड़ें।

मकर (Capricorn) : आज का दिन आपके जीवनसाथी के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। हालांकि सफलता मिलने के कारण अहं की मात्रा बढ़ सकती है। क्या न करें- अनावश्यक खतरा मोल न लें।

कुंभ (Aquarius) : आज नौकरीपेशा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। इंसेन्टिव अथवा पुरस्कार स्वरूप पैसा मिलने की भी संभावना रहेगी। शांति बनाए रखें। क्या न करें- आज परेशानियों से न घबराएं।

मीन (Pisces) : आज के दिन आपमें प्रगति करने की महत्वाकांक्षा होगी। जायदाद संबंधी समस्या के विषय में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। क्या न करें- आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1