आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 16 जून 2020

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (16 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 16 June 2020 , Aries Horoscope 16 June 2020

मेष राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज दूर की यात्रा हो सके तो टाल दें यही सही होगा, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा पर आपको थोड़ा सावधान होना होगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 16 June 2020 , Taurus Horoscope 16 June 2020

आज आप थोड़ी फूर्ति और चिंता दिखाएं, तो मेहनत से भी सफलता मिल सकती है। सोचे हुए काम आसानी से पूरे होने के योग हैं। आज आप आने वाले दिनों की योजनाएं बना सकते हैं। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं। माता से सुख मिलेगा। बिजनेस बढ़ने के योग हैं।आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। पारिवारिक विषयों में रुचि लेंगे और आपका पसंदीदा भोजन भी मिल सकता है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 16 June 2020 , Gemini Horoscope 16 June 2020

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा | आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं, वो आज अपने बिजनेस में विस्तार कर सकते हैं | अगर आप अपने लवमेट में से कोई बात शेयर करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आप अपनी बात शेयर कर सकते हैं। आज आपको अपना काम पूरा करने में ज्यादा मुश्किल नहीं आयेगी। आपके ऊपर घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं, आपका बिजनेस अच्छा चलेगा।

कर्क राशि – Kark Rashi 16 June 2020 , Cancer Horoscope 16 June 2020

आज झगड़े और टकराव से बचने के लिए आपको हर संभव प्रयास करना चाहिए। आर्थिक सन्दर्भ में आज का दिन शुभ नहीं है, इसलिए कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले उसके बारे में सोच-विचार अवश्य कर लें। फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में बीतेगा। यात्रा की संभावनाएं हैं। पसंदीदा भोजन का स्वाद ले सकेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 16 June 2020 , Leo Horoscope 16 June 2020

किसी कानूनी मामलों में एक छोटी यात्रा की संभावना होगी। कोई शो देखने, संगीत का मज़ा लेने या किसी मनोरंजक समय की योजना के लिए मिले अवसर का सदुपयोग करें। पदोन्नति या वेतन में बढ़ोतरी के रूप में आपके रैंक में बदलाव आने वाला है। अपने सहयोगियों और अधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों में अच्छे और प्रभावी ढंग से बातचीत करें। याद रखें, अकेला व्यक्ति खेल जीत सकता है लेकिन टीम वर्क और समझदारी से चैंपियनशिप जीती जा सकती हैं।

कन्या राशि – Kanya Rashi 16 June 2020 , Virgo Horoscope 16 June 2020

आज वित्तीय मामलों में अच्छा सुधार और निरंतर प्रगति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अच्छी प्रगति करेंगे। आपका नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक दायरे में आपका व्यापक सम्मान होगा। आप योग्य लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाएंगे और विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। इसमें स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर जगहों पर जा सकते हैं।

तुला राशि – Tula Rashi 16 June 2020 , Libra Horoscope 16 June 2020

अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है. शादीशुदा लोगों को भी पार्टनर से मदद मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीत सकता है। आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में नया काम मिलने के योग हैं। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज आप मन ही मन खुश होंगे दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 16 June 2020 , Scorpio Horoscope 16 June 2020

आज तकदीर आपके साथ रहेगी । आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को निखारने के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अगर आपकी लेखन में रुचि है, तो आप समाज से जुड़ा कोई नया लेख लिख सकते हैं। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप अपने सारे काम बेहतर ढंग से पूरे कर लेंगे। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक धन लाभ हो सकता है। आपको करियर में तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। मंदिर में नारियल चढ़ायें, कार्यक्षेत्र में सब कुछ अच्छा रहेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 16 June 2020 , Sagittarius Horoscope 16 June 2020

आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। ईश्वर के ध्यान-योग आराधना से मन शांत रहेगा। पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझदारी से काम करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें।आज आपके लिए आकस्मिक धन वृद्धि का प्रबल योग बन रहा है .

मकर राशि – Makar Rashi 16 June 2020 , Capricorn Horoscope 16 June 2020

आप खुद को नए कनेक्शन बनाने के लिए अधिक उत्सुक पाएंगे। अपने क़रीबी मित्र या भाई-बहन के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। अपने प्रियजनों के समूह के लिए खाने का आयोजन करें या उन्हें अपने साथ किसी शो के लिए आमंत्रित करें। यात्रा करते समय, समस्याओं या देरी की उम्मीद हैं। अपने ख़र्चों और अपनी आमदनी को संतुलित बनाए रखने की कोशिश करें ताकि आप उधार चुका सकें और साथ ही कुछ चिंताओं से भी आपको मुक्ति मिले।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 16 June 2020 , Aquarius Horoscope 16 June 2020

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिये आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आयेगा। आपको परिश्रम का फल जरूर मिलेगा। जो लोग कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हैं, उन्हें कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। ऑफिस में आपको सबका साथ मिलेगा। आप अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगायें, आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि – Meen Rashi 16 June 2020 , Pisces Horoscope 16 June 2020

धन लाभ के बड़े मौके मिल सकते हैं. पैसों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा सुधार होने के योग हैं। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिल सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करें. आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। सुख मिलेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर माहौल भी अच्छा मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1