हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे कई DC

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत अपने चरम पर है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने राज्‍य की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस में हेमंत ने कहा कि कई जिलों के DC भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री रघुवर दास पर चुनावों के मद्देनज़र जल्‍दबाजी में आधे-अधूरे विधानसभा भवन का उद्घाटन कराने का आरोप लगाया है।

हेमंत ने कहा कि नए विधानसभा भवन के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, रांची की मेयर की अनदेखी की गई। शुक्रवार को बुलाए गए झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक के शामिल नहीं होने को उन्‍होंने जायज ठहराया। रांची, पाकुड़, चतरा समेत कई जिलों के उपायुक्तों पर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करने का अारोप लगाकर उन्‍होंने शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1