Delhi Weather

दिल्ली में भारी बारिश से हाहाकार,18 उड़ानें रद्द- 146 लेट, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मंगलवार सुबह दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद शहर के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में गंभीर जलभराव देखने को मिला। जलमग्न सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। एयरलाइन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 18 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 146 उड़ानों में देरी हुई।

शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जलजमाव की खबरें आईं, जिनमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल, AIIMS, अशोक रोड और सुप्रीम कोर्ट के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। AIIMS के पास तेज बारिश के कारण फ्लाईओवर लूप पर भारी जलभराव हो गया, जिससे ट्रैफिक काफी धीमा हो गया। बता दें सोमवार को भी भारी बारिश के कारण दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के कई हिस्सों में ट्रैफिक की रफ्तार बहुत धीमी हो गई थी। मुख्य सड़कों और निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई। IMD ने उत्तर दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के लिए जिला-स्तरीय नाउकास्ट (Nowcast) चेतावनी जारी की, जिसके तहत रेड अलर्ट सुबह 9:45 बजे तक प्रभावी रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के इस नए दौर से दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों पर कुल मानसूनी बारिश के आंकड़े सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गए हैं। 24 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार:

सफदरजंग: 246.2 मिमी (सामान्य 191.1 मिमी से 29% अधिक)
पालम: 227.2 मिमी (सामान्य से 28% अधिक)
लोदी रोड: 233.2 मिमी (सामान्य से 22% अधिक)
रिज स्टेशन: 243 मिमी (सामान्य से 50% अधिक)
आयानगर: 266.3 मिमी (सामान्य से 66% अधिक)

IMD के अनुसार, इस भारी बारिश का मुख्य कारण मध्य और ऊपरी वायुमंडल के पश्चिमी विक्षोभ और निचले ट्रोपोस्फेरिक ट्रफ का आपस में टकराना है। यह ट्रफ गांगेय पश्चिम बंगाल से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1