Weather And IMD alert

Weather And Monsoon Updates: जानिए दिल्ली-यूपी में गर्मी से कब मिलेगी राहत

Weather And Monsoon Updates: राजधानी दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से पड़ रही भंयकर गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। दिल्लीवासियों को फिलहाल शुक्रवार तक इस उमस-भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कल यानी 11 से 12 जून के आस-पास मौसम में जरूर बदलाव आएगा। वहीं Monsoon की बात करें तो मुंबई को भिगाने के बाद दूसरे राज्यों में भी धीरे-धीरे Monsoon बढ़ रहा है। हालांकि, आज भी मुंबई सहित कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के सांताक्रूज में 227.1 मिमी और कोलाबा में 83.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आज से शुरू हो जाएगा। 12 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कल तक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तक पहुंच जाएगा मानसून

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में 11 जून के कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। इसका असर Monsoon पर दिखेगा। मौसम विभाग का मानना है कि 11 जून तक मानसून महाराष्‍ट्र के बाकी हिस्‍सों सहित तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा 11-13 जून के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और गुजरात तक Monsoon पहुंचने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी में जबरदस्त हलचल की वजह से मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसके तहत Monsoon पूर्व की गतिविधियों में तेजी भी दर्ज की गई है। रिपोर्ट की मानें तो मौजूदा स्थिति में दक्षिण-पश्चिम मानसून तय तारीख से पहले मघ्य प्रदेश पहुंच सकता है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से 12 जून से राजधानी सहित प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, संभाग के जिलों में भारी बरसात का दौर शुरू हो सकता है।
तीन दिनों में झारखंड पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम Monsoon सामान्य गति से झारखंड की तरफ बढ़ रही है। इसके चलते अगले तीन दिनों में राज्य में दस्तक देने की उम्मीद जताई गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 11 जून तक गहरा होने की संभावना है।

उत्तरांखड का मौसम
उधर, उत्तराखंड में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार से यहां पर कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। यहां पर स्थित नैनीताल में तड़के 3 बजे से एक घंटे जोरदार बारिश हुई। फिलहाल कोहरे के बीच रिमझिम बारिश जारी। ऐसे में लोगों को उमस से राहत है। पछुआ हवा के कारण बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1