केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था की उड़ीं धज्जियां- राहुल गांधी

विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने हरियाणा के नूंह क्षेत्र में आये पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल के भाषणों में आजकल झूठे वादे सुनाई देते है। उन्होंने भीड़ से सवाल पूछते हुए कहा कि आप लोग बताएं कितने लोगों को रोजगार मिला। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। देश के सभी राज्यों में लोगों की हालत खराब है। राहुल गांधी ने कहा कि मंदी की मार झेल रहे सभी लोगों का यह मानना है कि मोदी ने अर्थव्यवस्था की हालत खराब कर दी।

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी की मार फिर जीएसटी की मार से अर्थव्यवस्था खराब हुई। भीड़ से उन्होंने पूछा कि कोई यहां है जो कहे कि जीएसटी से फायदा हुआ है। इससे केवल हिंदुस्तान के 15-20 अमीर लोगों को फायदा हुआ है। वही लोग जीएसटी चाहते हैं। पीएम मोदी से सवाल पूछने के अंदाज में राहुल ने कहा कि अगर आप खुद को देशभक्त कहते हो तो पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को क्यों अपने अरबपति मित्रों को बेच रहे हो।

राफेल पर किया तंज

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अंबानी और अडानी के लाउडस्पीकर हैं। 6 महीने बाद देखना अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की क्या हालत होती है। राहुल ने कहा कि राफेल की पूजा दिखाएंगे या फिर कभी कुछ और दिखाएंगे। बता दें कि विजयदशमी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में शस्त्र पूजा के दौरान राफेल पर ‘ऊं’ लिखा था। इस पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सवाल उठाया था।

40 साल में सबसे ज्यादा आज बेरोजगार हैं लोग

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में चुनाव है। यहां की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत थी। किसानों को जो MSP भी मिलती थी, उसको सब जानते हैं। मोदी कहते हैं 70 साल में क्या किया? मोदी जी 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है। यह बेरोजगारी आपने बढ़ाई है। नोटबंदी और जीएसटी लागू करके। मैं जो कहता हूं वह करता हूं। मेवात के लिए आज किए वादे भी पूरे करेंगे। राहुल ने अपनी न्याय योजना का फिर से जिक्र किया।

राहुल गांधी ने कहा कि विजय माल्या, मेहुल चौकसी व नीरव मोदी जैसे लोगों को यह सरकार पैसा देती है। जो देश छोड़कर भाग जाते हैं। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया। राहुल ने कहा कि केंद्र में भले ही मोदी की सरकार है लेकिन हम हरियाणा में सत्ता परिवर्तन करके यहां की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकते हैं। किसान और मजदूर ही बदलाव ला सकता है।

मोदी मन की बात करते हैं, मैं काम की बात करता हूं

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से मारुति को कारखाना बंद करना पड़ा। टाटा की कंपनी बंद करनी पड़ी। इसकी वजह से करोड़ों बेरोजगार हो गए। पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल लगातार झूठ बोल रहे हैं। मोदी हर दसवें दिन मन की बात करते हैं। मैंने सोचा मैं काम की बात करूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1