Paddy procurement in Haryana

CM मनोहरलाल व अश्विनी चौबे का बड़ा एलान,हरियाणा व पंजाब में शुरू होगी धान की खरीद

हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद कल शुरू हो जाएगी है। दिल्‍ली में केंद्रीय मंत्रियों से बात करने के बाद CM Manoharlal ने इसकी घोषणा की। CM ने इसके लिए प्रयास शुरू कर थे। CM Manoharlal इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से बात करने के लिए दिल्‍ली गए हैं। बता दें कि हरियाणा में धान की खरीद में देरी के विरोध में शनिवार को किसान सड़कों पर उतर आए। करनाल में CM के आवास सहित राज्‍य भर में BJP नेताओं के आवासों के बाहर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल के साथ केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति व उपभोक्‍ता राज्‍यमंत्री अश्‍वनी चौबे ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद कल से शुरू हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मानूसन में देरी के कारण केंद्र सरकार ने धान की खरीद शुरू करने काे 1 अक्‍टूबर की बजाए 11 अक्‍टूबर से करने का फैसला किया था।


CM Manoharlal ने कहा कि किसानों की ओर से आज कई जगह धरना-प्रदर्शन किया गया कि धान की खरीद को जल्दी कराया जाए। हमें भी लगता है कि खरीद वास्तव में शुरू होनी चाहिए। अब निर्णय हो गया है और उम्‍मीद है कि अब किसान धरना-प्रदर्शन समाप्त कर देंगे
CM Manoharlal ने कहा कि हरियाणा की मंडियों में धान आ चुका है और किसानों की ओर से भी मांग थी कि धान की खरीद को जल्दी शुरू किया जाए। हमने अश्विनी कुमार चौबे से निवेदन किया कि इसे जल्दी शुरू किया जाए। ये फैसला हुआ है कि कल से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।

CM Manoharlal ने किसानों के विरोध को देखते हुए धान की खरीद तुरंत शुरू करवाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के लिए वह दोपहर बाद अचानक दिल्ली रवाना हुए। हरियाण के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी मुख्यमंत्री के साथ दिल्‍ली गए। CM Manoharlal ने कहा कि राज्‍य के किसानों को धान की बिक्री में कोई परेशानी नहीं होने देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने धान की खरीद के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की।


बता दें कि हरियाणा में पहले 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन, बारिश के कारण खरीद एक अक्‍टूबर से करने की घोषणा की गई। इसके बाद अब केंद्र सरकार ने राज्‍य में 11 अक्‍टूबर से धान की एमएसपी पर खरीद शुरू करने को कहा। इसके बाद शनिवार को किसान धान की खरीद में देरी के विराेध में सड़कों पर उतर आए। राज्‍यभर में भाजपा के मंत्रियों, विधायकाें व अन्‍य नेताओें के आवास पर किसान प्रदर्शन किया और धरना दिया। करनाल में भी किसान CM Manoharlal के आवास पर धरना दिया।


किसानों का कहना है कि खरीद में देरी से उनके लिए धान के भंडारण की मुश्किल पैदा हो गई है। इससे धान खराब होने का भी खतरा है। प्रदर्शनकारी किसानों की मांग थी कि धान की खरीद तुरंत शुरू किया जाए। किसानों की समस्‍या को देखते हुए हरियाणा सरकार सक्रिय हुुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1