Bihar Assembly Election 2020

PM मोदी के 70वें बर्थ डे पर बिहार में 70 के थीम पर होगी बड़ी धूम, जानिए 70 की थीम में क्‍या है खास…

पूरा बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में रंग चुका है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर BJP हर मौके को भुनाने में जुटी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन कल (17 सितंबर) खास उपलक्ष्य बन रहा है। PM Modi के बर्थ डे पर BJP ने भव्‍य तैयारियां की है। पार्टी ने इसे सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक का कार्यक्रम तय कर दिया है। 70वें जन्मदिन पर 70 के थीम पर आयोजन होना है।

सेवा दिवस पर मास्क वितरण, प्लाज्मा दान शिविर और रक्तदान शिविर के साथ 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के बीच चश्मे का वितरण होगा। पौधारोपण आदि कार्यक्रम भी निर्धारित हैं। शक्ति केंद्र, मंडल, विधानसभा और जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय रखने के लिए पार्टी नेतृत्व ने सेवा दिवस पर आयोजन का निर्देश दे रखा है। Corona काल में इस उपक्रम से जहां जनता को मदद मिलेगी, वहीं BJP कार्यकर्ता यह संदेश भी देंगे कि मास्क का इस्तेमाल कर खुद के साथ दूसरों को भी बचाना है।

17 से लेकर 25 सितंबर और फिर 2 अक्टूबर को पार्टी ने सेवा दिवस की श्रृंखला से जोड़ दिया है। यह एक सप्ताह से अधिक का समय होता है। पार्टी ने इसे सेवा सप्ताह का नाम दिया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अलावा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। उस दौरान निर्धारित कार्यक्रम जारी रहेंगे। अहम यह कि पार्टी ने प्रदेश से लेकर जिला व विधानसभा स्तर पर बड़े नेताओं को कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बिहार BJP चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के अलावा सरकार में शामिल BJP कोटे के मंत्री मुख्य रूप से अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पार्टी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार को रक्तदान शिविर और प्लाज्मा दान शिविर के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। BJP प्रदेश मुख्यालय में केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की जाएगी। उसके बाद प्रदेश स्तरीय रक्तदान शिविर और दूसरे कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

अनुषांगिक इकाइयों को टास्क
कार्यक्रम को वृहद रूप देने और उसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने विभिन्न स्तर पर रणनीति तय की है। फ्रंटल संगठनों (अनुषांगिक इकाइयों) को सर्वाधिक फोकस करने का टास्क दिया गया है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा जैसे 7 प्रमुख फ्रंटल संगठनों के कार्यक्रमों पर शीर्ष नेताओं की नजर बनी रहेगी।

किसी मंडल में 70 दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग दान का कार्यक्रम पार्टी आयोजित करेगी तो कहीं आंख के 70 रोगियों के लिए चश्मे बांटने की योजना है। 70 अस्पतालों में रोगियों के बीच फल वितरण किया जाएगा। Corona के 70 मरीजों को प्लाज्मा दिया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान के लिए 70 शिविर आयोजित होंगे। बूथ स्तर पर 70 पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही हर जिले के 70 गांवों में सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए भी शपथ दिलाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1