MAHARASHTRA Lockdown

यूपी में 16 से 31 जूलाई तक जारी रहेगा मिनी लॉकडाउन का पैक

लखनऊ- कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कहा जा रहा था कि एक बार Lockdown लगाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई तक वीकेंड Lockdown ही लागू रहेगा। प्रदेश में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण Lockdown करने की कोई योजना नहीं है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने पूर्ण Lockdown लगाने की बातों को पूरी तरह खारिज कर दिया।


उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। 14 जुलाई को जारी शनिवार व रविवार को Lockdown करने का आदेश ही लागू रहेगा। सोशल मीडिया पर प्रदेश में पूर्ण Lockdown करने की अटकलें लगाई जा रही थीं जिस पर अपर मुख्य सचिव गृह ने स्पष्टीकरण दिया।

उत्तर प्रदेश में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 1656 नए रोगी मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले सोमवार को सर्वाधिक 1664 नए मरीज मिले। लगातार दूसरे दिन सूबे में 1600 से अधिक मरीज मिलने के बाद अब कुल रोगियों का आंकड़ा 39,786 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में 28 और मरीजों की मौत हुई। अब तक यह खतरनाक वायरस 983 लोगों की जान ले चुका है। अभी तक प्रदेश में कुल 24981 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब एक्टिव केस बढ़कर 13760 हो गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1