Rajasthan Politics Update

सचिन पायलट सरकार गिराने के लिए की डील कर रहे थे, मेरे पास सबूत है- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। सीएम Ashok Gehlot ने कहा कि हमारे डिप्टी CM सचिन पायलट खुद राजस्थान सरकार गिराने की डील कर रहे थे। हमारे विधायकों को पैसे के लालच दिए जा रहे हैं। मेरे पास सबूत है।

सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए Ashok Gehlot ने कहा कि पहले भी हमें अपने विधायकों को 10 दिन तक होटल में रखना पड़ा। अगर उस वक्त हम नहीं रखते तो आज जो मानेसर वाला खेल हुआ है, वो उस समय होने वाला था। रात के 2 बजे लोगों को भेजा रहा था। खुद षड्यंत्र में शामिल नेता सफाई दे रहे थे।
सीएम Ashok Gehlot ने कहा कि हमारे डिप्टी सीएम हो या पीसीसी चीफ, उनसे जब खरीद-फरोख्त की जानकारी मांगी गई तो सफाई दे रहे हैं। वह खुद षड्यंत्र में शामिल थे। दिल्ली में बैठे लोगों ने सरकार गिराने की साजिश रची। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हो रही है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश की तरह साजिश हो रही है।

सीएम Ashok Gehlot ने कहा कि आज CBI, इनकम टैक्स, ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। हम तो तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 40 साल की राजनीति हो गई। हम तो नई पीढ़ी को तैयार करते हैं। आने वाला कल उनका है। हमारी बहुत रगड़ाई हुई थी। 40 सालों तक जिन्होंने संघर्ष किया, वो आज मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के शीर्ष पर हैं।
सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि लोग कहते हैं हम नई पीढ़ी को पसंद नहीं करते हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खुद Ashok Gehlot उन्हें पसंद करता है। गवाह है कि जब भी मीटिंग होती है तो मैं युवाओं और एनएसयूआई के लिए लड़ाई लड़ता हूं। इनकी रगड़ाई नहीं हुई थी, इसलिए यह समझ नहीं पा रहे हैं।

सीएम Ashok Gehlot ने कहा कि इनकी बिना रगड़ाई हुए केंद्रीय मंत्री और पीसीसी चीफ बन गए। अगर रगड़ाई हुई होती तो आज और अच्छा काम करते। आज हमसे अच्छा काम ये कर सकते हैं। अगर ये खुद ही हॉर्स ट्रेडिंग को पसंद करेंगे और उसका हिस्सा बनेंगे तो देश को बर्बाद करेंगे।


सीएम Ashok Gehlot ने कहा कि अच्छा हिंदी-इंग्लिश बोलना, अच्छा बयान देना ही सबकुछ नहीं होता है, आपके दिल में क्या है देश के लिए, आपका कमिटमेंट क्या है। पार्टी की नीति, विचारधारा के प्रति आपके कमिटमेंट को देखा जाता है। सोने की छुरी प्लेट में खाने के लिए नहीं होती है।
/

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1